अजीत पवार को EVM पर है भरोसा, सहयोगी कांग्रेस को दी यह नसीहत

By अंकित सिंह | Feb 11, 2021

एक तरफ जहां विपक्ष ईवीएम को लेकर लगातार सवाल उठाता रहा है। वहीं, एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईवीएम ठीक से चल रहा है और मेरा भरोसा पूरी तरह से है। अगर देखें तो अजित पवार का यह बयान एनसीपी प्रमुख शरद पवार के रूख से बिल्कुल अलग नजर आता है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अजित पवार ने कहा कि जब EVM मशीन था तब भी कांग्रेस की सरकार राजस्थान और पंजाब में आई। तब भी बहुत बार हमारी पार्टी के लोग अच्छा बहुमत मिला तो कहते हैं सब ठीक है। बहुत ज़्यादा वोटों से हार गए तो बोलते हैं EVM मैनेज किया गया। अजीत पवार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष रहते हुए नाना पटोले ने राज्य विधानसभा से एक ऐसा कानून बनाने का सुझाव दिया था, जिससे मतदाताओं को ईवीएम के साथ-साथ मतपत्र का इस्तेमाल करने का भी विकल्प स्थानीय और राज्य विधानसभा चुनाव में उपलब्ध हो सकेगा। पटोले इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

प्रमुख खबरें

PoJK में मानवाधिकार हनन पर UK में आक्रोश, London की सड़कों पर उतरे कश्मीरी प्रदर्शनकारी

Afghanistan में Pakistan की बमबारी पर Zabihullah Mujahid की चेतावनी, देंगे करारा जवाब

Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 Medals, 22 सितंबर को इनपर रहेगी नजर

Delhi Riots मामले में Umar Khalid और Sharjeel Imam की जमानत पर सुनवाई टली, 30 सितंबर को अगली तारीख