Prabhasakshi NewsRoom: चाचा Pawar से मुलाकात के बाद दिल्ली जाकर Amit Shah से मिले Ajit, Maharashtra में होगा बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम!

By नीरज कुमार दुबे | Nov 11, 2023

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित से मुलाकात करने से पहले पुणे जाकर अपने चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार से मुलाकात की, जिससे राज्य के राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं हैं। चाचा पवार से लंबी मुलाकात के बाद अजित ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि अजित पवार ने अमित शाह को शरद पवार से हुई वार्ता का ब्यौरा दिया। अटकलें हैं कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान ही महाराष्ट्र में कोई बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: NCP का असली बॉस कौन? शरद पवार गुट ने रखा अपान पक्ष, 20 नवंबर को अगली सुनवाई

इसके अलावा, अजित पवार गुट के नेता और राज्य के सहकारिता मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने भी शुक्रवार को पुणे में शरद पवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राकांपा संस्थापक के साथ उनकी मुलाकात में कुछ भी राजनीतिक नहीं था। मंत्री ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह शरद पवार साहब की अध्यक्षता वाले रयात शिक्षण संस्थान के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक निर्धारित बैठक थी।’’ 

दूसरी ओर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक मराठा समुदाय द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट और राकांपा पर दावे को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष सुनवाई के बीच हुई है। राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने 'एक्स' पर लिखा, "दिल्ली में माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ एक सार्थक बैठक हुई और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शिष्टाचार भेंट करने और त्योहार की खुशियां साझा करने के अवसर के लिए आभारी हूं।" बैठक में अजित पवार के साथ प्रफुल्ल पटेल और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे भी थे।

हम आपको याद दिला दें कि जून में, राकांपा के कुल 53 में से 40 से अधिक विधायकों के समर्थन के साथ और अपने चाचा तथा पार्टी प्रमुख शरद पवार को छोड़कर अजित पवार महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थे। अजित पवार ने इसके बाद पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अपना दावा जताया। इस मामले पर निर्वाचन आयोग सुनवाई कर रहा है। सूत्रों ने कहा है कि शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह ने निर्वाचन आयोग को सूचित किया है कि अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट ने पार्टी पर दावा करने के लिए आयोग को 20,000 से अधिक फर्जी हलफनामे सौंपे हैं।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले