राज्यसभा जाएंगी अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा, उपचुनाव के लिए किया नामांकन, सुप्रिया सुले से हारी थीं लोकसभा चुनाव

By अंकित सिंह | Jun 13, 2024

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने महाराष्ट्र के बारामती संसदीय क्षेत्र से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव हारने के बाद गुरुवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा उपचुनाव 25 जून को होगा। मामले पर बोलते हुए महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को राज्यसभा सीट देने का फैसला किया है। मेरे सहित कई लोग वह सीट चाहते थे लेकिन चर्चा के बाद हमने फैसला किया है कि सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: एनसीपी-शिवसेना के 40 विधायक करेंगे घरवापसी, कांग्रेस के दावे पर अजित गुट ने कहा- इतना अच्छा संपर्क है, तो सभी को ले जाएं

मानकर द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है, "पार्टी और पदाधिकारियों को ताकत देने के लिए सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए और उन्हें राज्य कैबिनेट पोर्टफोलियो (एमओएस) दिया जाना चाहिए।" एनसीपी ने अपने राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाने की बात दोहराने के बाद रविवार को नरेंद्र मोदी सरकार में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री का प्रस्ताव लेने से इनकार कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 13 April 2026 | आज का प्रेम राशिफल 13 अप्रैल 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

पुतिन-ट्रंप के कॉमन फ्रेंड को 16 साल बाद गंवानी पड़ी सत्ता, सात समंदर पार चुनाव में कैसे हो गया बड़ा उलटफेर

बिहार में सम्राट का राजतिलक! New CM के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं PM Modi और Amit Shah

Dhurandhar 2 का ऐतिहासिक धमाका! चीन और गल्फ़ के बिना भी बनी दुनिया की नंबर-1 भारतीय फ़िल्म