बीजेपी-आरएसएस मुसलमानों को कर रही टारगेट, अजमल ने लगाए आरोप, हिमंता बोले- जिहादी गतिविधियों को खत्म करना मकसद

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2022

असम में हिमंत सरकार मदरसों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते कुछ दिनों में तीन  मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया है। जिसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। कई राजनीतिक दलों की ओर से इस कदम की आलोचना की गई है। जिसको लेकर अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जवाब देते हुए कहा कि असम सरकार का मदरसा तोड़ने का इरादा नहीं है। हमारा इरादा मदरसों में होने वाली जिहादी गतिविधियों को खत्म करना है। 

इसे भी पढ़ें: जिहादियों और आतंकियों के हर नापाक मंसूबे को विफल करने में जुटे हुए हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा

असम के बरपेटा जिले में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के दो बांग्लादेशी सदस्यों को चार साल तक पनाह देने वाले मदरसे पर प्रशासन का बुलडोजर वाला एक्शन देखने को मिला है। बोंगाईगांव जिले के एक मदरसे को भी ध्वस्त कर दिया गया। असम में सरकारी फंड से चलने वाले मदरसे अब बंद हो चुके हैं। इसलिए जितनी भी मदरसे चल रहे हैं वो प्राइवेट फंडिंग के सहारे चल रहे हैं। जिस मदरसे को तोड़ा गया है वो भी सरकारी जमीन पर बना अवैध मदरसा था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर