एजेपी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर असम में मवेशी तस्करी की जांच की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

गुवाहाटी। असम में विपक्षी पार्टी असम जातीय परिषद (एजीपी) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में गाय तस्करी के मामलों की उच्च स्तरीय जांच का आदेश देने का आग्रह किया। इस पत्र में एजेपी के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई और महासचिव जगदीश भुइयां ने प्राधनमंत्री का ध्यान गाय तस्करी नेटवर्क के विषय परा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान की तरफ खींचा।

इसे भी पढ़ें: पंजाब दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज जत्थेदार सेखवां से मिलने गुरदासपुर जायेंगे

पत्र में कहा गया कि सरमा का यह बयान महत्व रखता है क्योंकि यह राज्य के मुख्यमंत्री का बयान है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि सरमा राज्य में पिछली कांग्रेस सरकारों में मंत्री रहे हैं तो उन्हें उस काल में भी मवेशी तस्करी की जानकारी हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात