एके एंटोनी के बेटे ने गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्ट्यूमेंट्री का विरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2023

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के वृत्तचित्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटोनी के बेटे अनिल एंटोनी का समर्थन मिला है। अनिल एंटोनी ने कहा कि भारतीय संस्थानों की राय के मुकाबले ब्रिटिश प्रसारक के विचार को महत्व देने से देश की “संप्रभुता” प्रभावित होगी। अनिल एंटोनी हाल तक कांग्रेस की केरल इकाई के डिजिटल संचार का जिम्मा संभालते थे।

इसे भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी को लगता है कि कांग्रेस को कभी दो-तिहाई बहुमत मिलेगा: भाजपा

उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न शाखओं ने घोषणा की है कि वे 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर विवादित वृत्तचित्र का प्रदर्शन करेंगी। दंगों के वक्त मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि भाजपा के साथ तमाम मतभेदों के बावजूद बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है और इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। अनिल एंटोनी ने ट्वीट में यह भी कहा है कि बीबीसी सरकार प्रायोजित चैनल है और भारत के प्रति कथित पूर्वाग्रह का उसका इतिहास रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि जैक स्ट्रॉ ने ही ‘इराक युद्ध की योजना’ बनाई थी। वर्ष 2003 में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Ramcharitmanas पर प्रतिबंध की मांग और Bageshwar Dham पर उठ रहे सवालों पर VHP प्रवक्ता का साक्षात्कार

प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता शिहाबुद्दीन करयात ने एक बयान में कहा कि देश में वृत्तचित्र पर अघोषित प्रतिबंध के मद्देनजर गणतंत्र दिवस पर पार्टी के जिला मुख्यालयों में इसका प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने वृत्तचित्र का लिंक साझा करने वाले यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट ब्लॉक कर दिए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह

12 देशों में America का एक्शन, अपने नागरिकों को मीडिल ईस्ट छोड़ने का निर्देश, बड़े हमले की तैयारी!