12 देशों में America का एक्शन, अपने नागरिकों को मीडिल ईस्ट छोड़ने का निर्देश, बड़े हमले की तैयारी!

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब अमेरिका ने भी एक बड़ा कदम उठा लिया है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच वाशिंगटन ने अपने नागरिकों को उस क्षेत्र को छोड़ने का निर्देश दिया है। अमेरिका ने 12 से ज्यादा देशों के लिए यह एडवाइज़री जारी की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जिन देशों के लिए चेतावनी जारी की और जिन देशों से अमेरिकी नागरिकों को बाहर निकलने के लिए कहा उनमें बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इजराइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, क़तर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल है। इन सभी जगहों पर मौजूद अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वह कमर्शियल फ्लाइट या उपलब्ध साधनों से तुरंत बाहर निकलें। 

इसे भी पढ़ें: Middle East में जंग की आग? Saudi Aramco पर फिर हमला, Qatar ने रोके 10 ईरानी ड्रोन

ट्रंप प्रशासन पहले ही साफ कर चुका है कि अगर उसके रणनीतिक लक्ष्य पूरे नहीं होते तो सैन्य विकल्प खुले हैं। ऐसे में नागरिकों को पहले ही सुरक्षित निकाल लेना किसी बड़े ऑपरेशन से पहले की तैयारी मानी जा रही है। मिडिल ईस्ट पहले से ही अस्थिर क्षेत्र रहा है। लेकिन इस बार हालात ज्यादा जटिल है। कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। समुद्री मार्ग रणनीतिक है और क्षेत्रीय शक्तियां भी सक्रिय हैं। ऐसे में किसी भी बड़े हमले का असर सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहेगा। सीधी बात यह है कि अमेरिका ने अपने नागरिकों को जो निर्देश दिया है वो संकेत देते हैं कि हालात सामान्य नहीं है और अमेरिका आगे के लिए कुछ बड़ा प्लान कर रहा है। आने वाले दिन तय करेंगे लेकिन फिलहाल मिडिल ईस्ट में बेचैनी चरम पर है।

प्रमुख खबरें

ऐसा क्या बदल रहे हैं Trump कि Obama ने व्हाइट हाउस की तुलना सद्दाम की चीजकेक फैक्टरी से कर दी?

NCERT ने स्कूली छात्रों के लिए शुरू किया 20 घंटे का AI और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग कोर्स

Mumbai Concert में बीच परफॉर्मेंस Shilpa Rao का माइक बंद, सोशल मीडिया पर सिंगर का छलका दर्द

महाराष्ट्र के Shabari Naturals को पैकेजिंग के लिए मिला Global Design Award