एके शर्मा बनाए गए यूपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में आए थे

By अंकित सिंह | Jun 19, 2021

ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में आएं एके शर्मा को उत्तर प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। एके शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावनाएं जताई जा रही थी। लेकिन उत्तर प्रदेश को लेकर भाजपा में हुई लगातार बैठकों के बाद एके शर्मा को लेकर यह फैसला लिया गया है। पहले माना जा रहा था कि एके शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वह वाराणसी में कोरोना संकट से उत्पन्न स्थिति को भी नियंत्रित करने में शामिल रहे। एके शर्मा कोरोना संकट के दौरान लगातार वाराणसी में डटे रहें। पीएमओ और वाराणसी के बीच एक सेतु की तरह काम कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी। आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय में जिम्मेदारी संभाल रहे एके शर्मा अचानक राजनीति में आए और भाजपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया। 

प्रमुख खबरें

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल