कृषि कानूनों के खिलाफ खड़ी है अकाली दल, कांग्रेस अपनी कुर्सी बचाने में लगी: हरसिमरत कौर

By अंकित सिंह | Jul 20, 2021

संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। हालांकि संसद के दोनों सदनों में अलग-अलग मुद्दों को लेकर विपक्ष का भारी हंगामा जारी है। विपक्ष कृषि कानूनों को लेकर भी हंगामा कर रहा है। किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर शिरोमणि अकाली दल लगातार संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहा है। आज भी शिरोमणि अकाली दल का यह प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ सिर्फ शिरोमणि अकाली दल खड़ी है। कांग्रेस अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल समेत तमाम नेता हाथों में तख्तियां लिए हुए दिखाई दिए। जिसमें लिखा है कि 'अन्नदाता के साथ इंसाफ करो, तीनों किसानी कानून वापिस लो।' वहीं शिअद प्रमुख ने सभी विपक्षी दलों से एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की अपील की। इससे पहले सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि देश के किसान इंसाफ चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सारी पार्टी एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ी हों और कानून वापस लेने का दबाव डालें। वहीं दूसरी तरह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी बयान सामने आया।

प्रमुख खबरें

Congress ने मणिपुर चुनाव के लिए बनाईं पांच समितियां, MP Bimol Akoijam को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Dewas Police Officer Murder: मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 35 लाख रुपये जब्त

Prashant Kishor ने बिहार के ब्राह्मणों को दी मुसलमानों संग रिश्ते सुधारने की सलाह

Bhadohi में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म करने वाला 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार