न तो ज्ञान है और न ही समझ...गुरु नानक देव के थाईलैंड जाने वाले राहुल के बयान पर अकाली दल ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2023

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक भाषण के दौरान उनकी टिप्पणी के लिए निशाना साधा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने मक्का, थाईलैंड और श्रीलंका का दौरा किया था। राहुल गांधी ने ये टिप्पणी अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए अमेरिका में एक संबोधन के दौरान की। राहुल गांधी अमेरिका में एक सभा में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बोल रहे थे, उन्होंने गुरु नानक और विनम्र होने की उनकी शिक्षाओं का उल्लेख किया। राहुल ने अमेरिका के सैन फ्रांसिसको में कहा था कि हम गुरु नानक जी की तुलना में कुछ भी नहीं चले। मैंने कहीं पढ़ा है कि गुरु नानक जी मक्का, सऊदी अरब गए थे, वे थाईलैंड गए थे, वे श्रीलंका गए थे। इसलिए, इन दिग्गजों ने हमसे पहले भारत जोड़ो किया था। 

इसे भी पढ़ें: 2024 Elections: विपक्षी एकता पर बोले राहुल, यह अधिक से अधिक एकजुट हो रहा है, संजय राउत ने कहा- हम सफल होंगे

आरपी सिंह के ट्वीट के कुछ घंटों बाद, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्विटर पर लिखा कि राहुल गांधी को उन विषयों पर बोलने से बचना चाहिए जिनके बारे में उन्हें न तो जानकारी है और न ही समझ। वह स्पष्ट रूप से यह नहीं जानता कि श्री गुरु नानक देव जी की दृष्टि भौगोलिक सीमाओं को लांघती है और न केवल वैश्विक बल्कि लौकिक भी है। यह कहना  कि गुरु साहिब भारत जोड़ो यात्रा पर मक्का और अन्य स्थानों पर गए थे, हास्यास्पद है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी