Lock Upp 2 के Promo में फूट-फूटकर रोईं Akanksha Chamola, अब खुलेगा तलाक के नाटक का सच!

By एकता | Jun 29, 2026

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शो के पहले ही एपिसोड से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। शो के प्रीमियर पर आकांक्षा ने दावा किया था कि वह और उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना शादी के 10 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। इस खबर से फैंस काफी हैरान थे, लेकिन अब चर्चा है कि यह सब सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut Kissing Scene Controversy | रिवॉल्वर रानी के किसिंग सीन पर छिड़ा विवाद! वीर दास ने कंगना रनौत का किया बचाव, दावों को बताया 'काल्पनिक'

प्रोमो और सोशल मीडिया यूजर्स के तंज

'मिस्टर खबरी' के अलावा 'खबरी' पेज ने भी एक्स पर यही बात शेयर की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग आकांक्षा चमोला को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "क्या कहानी बनाई है! सब कुछ पहले से तय लग रहा है। प्रीमियर के दिन खुद ही तलाक की बात उठाना और अब नए प्रोमो में रोना, यह सब प्लानिंग का हिस्सा है।"

इसे भी पढ़ें: 'लापता लेडीज' के 'छोटू' उर्फ सतेन्द्र सोनी के साथ मारपीट, बकाया Payment मांगने पर फिल्म Director ने खोया आपा!

आज के एपिसोड में होगा बड़ा खुलासा

शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि होस्ट रितेश देशमुख सभी घरवालों से कहेंगे कि आकांक्षा का एक ऐसा राज है जिसे बाहर की जनता तो जानती है, लेकिन घर के लोग नहीं जानते। यह बात सुनकर आकांक्षा रोने लगती हैं। अब दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में इस ड्रामे को लेकर क्या नया मोड़ आने वाला है।

प्रमुख खबरें

Signs Of A Healthy Relationship: पार्टनर में दिखे ये 4 खूबियां, तो रिश्ते को लेकर हो जाएं बेफिक्र

White House बैन के खिलाफ CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे US Court

Hyundai भारत में लॉन्च करेगी पहली CNG SUV Bayon, साथ आएगी Toyota Glanza Facelift

Neeru Dhanda ने Asian Games में महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास