Akanksha Dubey का नया वीडियो वायरल, रोते हुए बोल रही- अगर मुझे कुछ हुआ तो जिम्मेदार समर सिंह होगा

By अंकित सिंह | Apr 19, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का मौत से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आकांक्षा ने रोते हुए इस वीडियो को रिकॉर्ड किया था जो अब सुर्खियों में है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे कुछ भी हो जाता है तो इसके लिए समर सिंह जिम्मेदार होंगे। आकांक्षा वीडियो में कह रही कि मैंने क्या गलती की है मुझे नहीं पता, लेकिन मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती हूं। इसके आगे उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर मुझे कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी समर सिंह की है। हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे और अभी तक ये बात भी साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब की है। 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Arjun Kapoor संग वेकेशन पर निकलीं Malaika Arora, यूजर्स बोले- बेटा मम्मी को घुमाने ले जा रहा

अभिनेत्री की मां की शिकायत पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने/मजबूर करने) के तहत मामला दर्ज किया गया था। समर गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र के राज नगर एक्सटेंशन इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में छिपा हुआ था। गौरतलब है कि 25 वर्षीय भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। वह एक फंदे से लटकी मिली थीं। आकांक्षा भदोही जिला स्थित चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी गयी थी और वहां एक होटल में ठहरी हुई थीं। अगले दिन, उनकी मां मधु दुबे ने वाराणसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि समर और संजय ने तीन साल तक उनकी बेटी का उत्पीड़न किया।

प्रमुख खबरें

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!

Bihar विधान परिषद चुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, 3 पर RJD से होगा मुकाबला

Dadasaheb Phalke Award विजेता Asha Parekh का 84वां Birthday, हिंदी सिनेमा में दिया बड़ा योगदान

Zero Sugar Drinks क्या Heart Health के लिए सुरक्षित हैं, एक्सपर्ट्स ने किया स्पष्ट