Akanksha Dubey: डरा हुआ है समर सिंह, VC के जरिए सुनवाई की लगाई थी गुहार, मिली इजाजत

By अंकित सिंह | Apr 11, 2023

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मौत मामले में गायक समर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। समर सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिविल जज तान्या गुप्ता की अदालत में उसकी पेशी हुई है। कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई हुई है। फिलहाल मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। हालांकि, जेल में बंद समर सिंह काफी डरा हुआ है। उसने आज सुनवाई से पहले कोर्ट को एक पत्र लिखा। पत्र के जरिए समर सिंह ने कोर्ट से वीडियो कॉल के जरिए पेश होने की इजाजत मांगी। उसे इस मामले में इजाजत भी दे दी गई। 

इसे भी पढ़ें: Akanksha Dubey मौत मामले में भोजपुरी सिंगर Samar Singh गिरफ्तार, एक्ट्रेस की पोर्टमार्टम रिपोर्ट दे रही हत्या का संकेत

पिछली पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर भी समर सिंह के लिए मुश्किलें उस वक्त खड़ी हो गई थी जब लोगों ने उन्हें कोर्ट से बाहर दौड़ा दिया। लोगों ने समर सिंह को मारने के लिए दौड़ा दिया। समर को आखिरकार गाजियाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। अभिनेत्री के मृत पाए जाने के बाद समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ ‘लुकआउट’ नोटिस जारी किया गया था। अभिनेत्री की मां की शिकायत पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने/मजबूर करने) के तहत मामला दर्ज किया गया था। समर गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र के राज नगर एक्सटेंशन इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में छिपा हुआ था। वाराणसी पुलिस की टीम समर को अपने साथ वाराणसी ले गयी। 

प्रमुख खबरें

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!

Bihar विधान परिषद चुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, 3 पर RJD से होगा मुकाबला

Dadasaheb Phalke Award विजेता Asha Parekh का 84वां Birthday, हिंदी सिनेमा में दिया बड़ा योगदान

Zero Sugar Drinks क्या Heart Health के लिए सुरक्षित हैं, एक्सपर्ट्स ने किया स्पष्ट