Akanksha Dubey: समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, आकांक्षा के फैंस ने दौड़ाया

By अंकित सिंह | Apr 08, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में गायक समर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समर सिंह को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल समर सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद समर सिंह को मेडिकल के लिए दीनदयाल अस्पताल भी ले जाया गया। हालांकि, कोर्ट के बाहर भी समर सिंह के लिए मुश्किलें उस वक्त खड़ी हो गई जब लोगों ने उन्हें कोर्ट से बाहर दौड़ा दिया। लोगों ने समर सिंह को मारने के लिए दौड़ा दिया। हालांकि पुलिस पूरी तरीके से सुरक्षा में मुस्तैद थी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा ने 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल के कमरे में अपना जीवन समाप्त कर लिया।

इसे भी पढ़ें: Akanksha Dubey मौत मामले में भोजपुरी सिंगर Samar Singh गिरफ्तार, एक्ट्रेस की पोर्टमार्टम रिपोर्ट दे रही हत्या का संकेत

प्राथमिकी के अनुसार, आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया था, “मेरी बेटी ने उनके उत्पीड़न के कारण अपनी जान गंवा दी।” आकांक्षा दुबे/उनकी मां के वकील एस शेखर त्रिपाठी ने पेास्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाया है और कहा कि वह चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं, जिसके बाद वह पुलिस के लिए प्रश्ना तैयार करेंगे। त्रिपाठी ने बुधवार को इस मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या सीबी-सीआईडी द्वारा जांच कराने की मांग की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में उन्होंने दावा किया है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि होटल के कमरे में किसी ने उनकी हत्या कर दी। 

प्रमुख खबरें

Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू

Tamil Nadu में CM Vijay ने Vettri Payanam योजना का दायरा बढ़ाया, महिलाओं को मुफ़्त बस सफ़र

Mahatma Gandhi Birth Anniversary: सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी कैसे बने देश के राष्ट्रपिता, जानिए रोचक बातें

Smit Machhar से PM मोदी ने की Video Call, कैप्टन ने सुनाया अपना एक्सपीरियंस, बताया कहां से मिली हिम्मत