"सुरक्षा व्यवस्था पर हमें गर्व है": 152 Technical Glitches पर Akasa Air CEO Vinay Dube का जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2026

अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने बुधवार को कहा कि कंपनी को बारीकी से रिकॉर्ड रखने वाली अपनी मजबूत सुरक्षा संबंधित जानकारी देने की व्यवस्था पर गर्व है। एयरलाइन ने वर्ष 2026 की पहली छमाही के दौरान उड़ान परिचालन से संबंधित 152 बड़ी खामियां दर्ज की थीं। नागर विमानन मंत्रालय ने तीन अगस्त को राज्यसभा में बताया था कि इस वर्ष जून तक की अवधि में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन में कुल 352 महत्वपूर्ण तकनीकी खामियां दर्ज की गईं। इनमें से 152 खामियां अकासा एयर से संबंधित थीं।

उन्होंने कहा कि एक अन्य एयरलाइन के पास भी इससे अधिक संख्या में ऐसे विमान हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन तुलनात्मक आंकड़ों को देखकर मैं बेहद खुश हूं। अकासा एयर अपनी सुरक्षा और सुरक्षा संबंधी जानकारी व्यवस्था पर गर्व करती है और यह आंकड़ा उसी का प्रतिबिंब है।’’ मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में दर्ज 352 महत्वपूर्ण तकनीकी खामियों में से 53 मामले एयर इंडिया एक्सप्रेस, 47 इंडिगो, 46 एयर इंडिया और नौ स्पाइसजेट के उड़ान परिचालन से संबंधित थे।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच