सितंबर अंत तक हर हफ्ते आकाश एयर करेगी 150 उड़ानों का परिचालन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2022

नयी दिल्ली। एयरलाइन कंपनी आकाश एयर सितंबर अंत तक 150 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों के परिचालन की उम्मीद कर रही है। कंपनी ने शुक्रवार को बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर उड़ान सेवा शुरू की। एयरलाइन ने सात अगस्त को परिचालन शुरू किया था और अब तीन मार्गों...मुंबई-अहमदाबाद, बेंगलुरु-कोच्चि और बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर उड़ान सेवा दे रही है। फिलहाल एयरलाइन बेंगलुरु-मुबई मार्ग पर रोजाना दो-दो उड़ानों का परिचालन करेगी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बाद में बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर परिचालन का विस्तार करेगी।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में तेजी पर विराम, सेंसेक्स 652 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे उतरा

कंपनी अबतक पांच शहरों... मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, बेंगलुरु और चेन्नई के लिये छह मार्गों पर उड़ानों की घोषणा कर चुकी है। वर्तमान में, एयरलाइन के पास तीन विमान है। इसकी हर दो सप्ताह में एक नया विमान जोड़ने की योजना है और मार्च, 2023 के अंत तक इसके बेड़े में 18 विमान होंगे। उल्लेखनीय है कि आकाश एयर के प्रमुख निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने 17 अगस्त को कहा था कि नई एयरलाइन कंपनी और विमानों के आर्डर देने को लेकर वित्तीय रूप से पर्याप्त मजबूत है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं