Indian airlines Akasa Air | अकासा एयर की मुंबई से पहली उड़ान, सिंधिया ने शुरू किया परिचालन

By रेनू तिवारी | Aug 07, 2022

Akasa Airlines News: भारत की नई एयरलाइन अकासा एयर (Akasa Airlines) का 7 अगस्त 2022 से परिचालन शुरू किया। अकासा एयर ने मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर अपनी पहली उड़ान भरी। इसका उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने MoS जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ किया। इस उड़ान और इसकी अन्य वाणिज्यिक उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग 22 जुलाई से शुरू हो गई थी। इसका प्रारंभिक नेटवर्क अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि में है।

अकासा एयर मुंबई-अहमदाबाद रूट पर अपनी पहली उड़ान संचालित हुई और टिकटों के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इन दो शहरों के अलावा, अकासा एयर 13 अगस्त से बेंगलुरु और कोच्चि के लिए भी परिचालन शुरू करेगी और इन स्थानों को जोड़ने वाली 24 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। इन 4 स्थानों के अलावा, अकासा एयर ने हाल ही में चेन्नई को अपने नेटवर्क में पांचवें गंतव्य के रूप में घोषित किया है और 15 सितंबर, 2022 से चेन्नई और मुंबई के बीच दैनिक उड़ानें शुरू करेगा।

प्रमुख खबरें

अंतरिक्ष में भारत की निजी शक्ति एवं वैज्ञानिक सामर्थ्य की उड़ान

Uttarakhand बना देश का पहला राज्य, CM Dhami ने सेवा पूरी कर लौटे अग्निवीरों के लिए Agniveer Employment Cell का किया ऐलान

Allahabad High Court ने UP Cooperative Bank के 48 सहायक प्रबंधकों की बर्खास्तगी रद्द की

ईरान के साथ Tension के बीच Donald Trump की Popularity में भारी गिरावट, Reuters Poll में बड़ा खुलासा