अकासा एयर ने मुंबई से भरी अपनी पहली उड़ान, सिंधिया ने किया उद्घाटन

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2022

भारत की बिल्कुल नई एयरलाइन अकासा एयर ने आज मुंबई-अहमदाबाद रूट पर अपनी पहली उड़ान के साथ परिचालन शुरू किया। शेयर बाजार के 'बिग बुल' राकेश झुनझुनवाला सपोर्टेड एयरलाइन कंपनी अकासा एयर की पहली कर्मशियल विमान सेवा आज 7 अगस्त से शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने एमओएस जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ किया। इस उड़ान और इसकी अन्य वाणिज्यिक उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग 22 जुलाई से शुरू हो गई थी। इसका प्रारंभिक नेटवर्क अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि में है।

इसे भी पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर 7 अगस्त से भरेगी उड़ान, टिकट की बिक्री शुरू, मुंबई-अहमदाबाद के लिए होगी फ्लाइट

बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला के एयरलाइन वेंचर अकासा के पहले बोइंग 737 मैक्स की आसमानी तैयारी के बीच कम लागत वाली उड़ान के लिए तैयार है। 7 अगस्त को पहली अकासा उड़ान मुंबई से उड़ान भरी और 80 मिनट बाद अहमदाबाद में  टच डाउन किया। इसके अलावा कंपनी 13 अगस्त और 19 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि और बेंगलुरु-मुंबई मार्गों पर सेवाएं शुरू करेगी। कंपनी ने कहा कि वो हर महीने में दो अतिरिक्त विमान जोड़ेगी व 2023 के अंत तक उसके बेड़े में 18 विमान शामिल हो जाएंगे।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर