Akasa Air के CEO Vinay Dube बोले- हम अवसरवादी नहीं, Fiscal Discipline हमारी पहचान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2026

 निजी विमानन कंपनी अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने शनिवार को कहा कि एयरलाइन का ध्यान परिचालन में वैकल्पिक व्यवस्था एवं राजकोषीय अनुशासन पर है और कंपनी अवसरवादी तरीके से काम नहीं करती है। दुबे ने कहा कि अकासा एयर की रणनीति का एक अहम तत्व अपने विमान बेड़े का अनुशासित प्रबंधन है। उन्होंने कहा, “हम यह सोचकर अवसरवादी रुख नहीं अपनाते हैं कि मांग के ऊंचे महीनों में पट्टे पर लेकर अपने बेड़े में अतिरिक्त विमान जोड़ लें।”

उन्होंने कहा, “इसी तरह, हम मांग में कमी आने पर विमानों को खड़ा कर देने या वापस भेज देने की नीति नहीं अपनाते हैं। मेरा मानना है कि योजना बनाना और राजकोषीय अनुशासन हमारे लिए प्रमुख आधार हैं।” अकासा एयर के बेड़े में फिलहाल 33 विमान हैं और जल्द ही एक और विमान इसके बेड़े में शामिल होने वाला है। एयरलाइन ने अगस्त, 2022 में अपना परिचालन शुरू किया था। दुबे ने यहां ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि अतिरिक्त व्यवस्थाओं का निर्माण एयरलाइन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, चाहे वह पूंजी की अतिरिक्त व्यवस्था हो या कर्मचारियों की।

प्रमुख खबरें

Meta Copyright Management Tool: दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्सेस पॉलिसी पर मांगा जवाब, सिस्टम में दिखीं खामियां

Parliament में विपक्ष का हंगामा चर्चा से भागने की साजिश, Nitin Nabin बोले- जनता जानती है कौन दोषी

UP Rojgar Mela: प्रतापगढ़ में युवाओं के लिए बड़ा अवसर, 13 अगस्त को Job Fair में ₹31000 तक मिलेगी Salary

भारतीय फैंस की याद आती है... Atif Aslam ने किया खुलासा, भारत में लगे बैन पर भी की बात