राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन Akasa Air ने इस कंपनी के साथ किया समझौता, जानिए भरेगी उड़ान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2022

नयी दिल्ली।आकाश एयर ने पांच बोइंग 737 मैक्स विमानों की बिक्री और लीजबैक के लिए आयरलैंड की लीजिंग कंपनी ग्रिफिन ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट के साथ समझौता किया है। बिक्री और लीजबैक मॉडल के तहत विमानन कंपनी अपने विमानों को एक लीजिंग कंपनी को बेचती है और फिर उन्हें वापस पट्टे पर ले लेती है। इस तरह एयरलाइन को वह नकदी वापस मिल जाती है, जो उसने विमान खरीदने के लिए खर्च की थी।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 270 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 16,300 से नीचे

ग्रिफिन के साथ समझौते पर टिप्पणी करते हुए आकाश एयर के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और सीईओ विनय दुबे ने कहा, ‘‘हम ग्रिफिन को अपनी वृद्धि में भागीदार के रूप में पाकर खुश हैं, क्योंकि हम अपनी विमानन यात्रा शुरू कर रहे हैं। ग्रिफिन टीम का अत्यधिक भरोसा और समर्थन आकाश एयर के मजबूत और टिकाऊ भविष्य का प्रमाण है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार