पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद ने दिया पहले रिएक्शन, मायावती के निर्देश को लेकर दिया बड़ा बयान

By रितिका कमठान | May 09, 2024

बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी के पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद का बयान सामने आया है। पद से हटाए जाने के बाद पहली बार आकाश आनंद ने कोई बयान जारी किया है। मायावती के आदेश को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने इस आदेश को स्वीकार किया है। सिर्फ यही नहीं आकाश आनंद ने मायावती को सर्वमान्य नेता कहा है। इस संबंध में आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर ट्वीट भी किया।

मायावती ने अपने पोस्ट में कहा था कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए मान्य. श्री कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है। अगले पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि इसी क्रम में पार्टी में, अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही, श्री आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता (maturity) आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है। जबकि इनके पिता श्री आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेेंगेे। अतः बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के कारवाँ को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।

प्रमुख खबरें

खैर तस्करी गिरोह पर शिकंजा, Gurugram से 15 टन अवैध लकड़ी जब्त और व्यापारी अरेस्ट

SEBI ने कल्ट डॉट फिट और ईश्वरी ग्लोबल समेत 3 कंपनियों को IPO लाने की दी हरी झंडी

व्यापार असंतुलन पर Nirmala Sitharaman के बयान के बाद China ने दिया बातचीत का भरोसा

HRCP की रिपोर्ट: Pakistan में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन जारी, ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग पर चिंता