By Kusum | Jul 07, 2025
भारत के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 विकेट लेकर टीम को 336 रनों से जीत दिलाई। जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल हुए आकाश ने अपनी गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद आकाश ने ये प्रदर्शन अपन बहन अखंड ज्योति को समर्पित किया। बता दें कि, ज्योति कैंसर से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है। ज्योति ने आकाश से इस समर्पण पर भावुक प्रतिक्रिया दी है।
साथ ही ज्योति ने याद करते हुए बताया कि, इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले वह आकाश से हवाई अड्डे पर मिली थईं और उन्होंने उससे कहा था कि वह अपने क्रिकेट पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि, ये भारत के लिए गर्व की बात है। उसने 10 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड दौरे से पहले, हम उससे हवाई अड्डे पर मिलने गए थे। मैंने उससे कहा था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरे बारे में चिंता मत करो और देश के लिए अच्छा करो। मैं तीसरे स्टेज में हूं और डॉक्टर ने कहा है कि इलाज 6 महीने तक चलेगा, जिसके बाद हम देखेंगे।