अकबर का इस्तीफा #MeToo आंदोलन की बड़ी जीत: सुष्मिता देव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2018

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से एम जे अकबर का इस्तीफा देश में चल रहे ‘मी टू’ आंदोलन की बड़ी जीत है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह इस्तीफा देर से आया है और नरेंद्र मोदी सरकार ने चेहरा बचाने की कोशिश में यह कदम उठाया है। देव ने कहा कि अकबर का इस्तीफा पहले हो जाना चाहिए था। यह देर से आया इस्तीफा है। यह मोदी सरकार का चेहरा बचाने की कवायद है। फिर भी यह इस्तीफा हुआ है तो उसमें मी टू अभियान की बड़ी भूमिका है। इस्तीफे को मी टू आंदोलन की बड़ी जीत कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि मी टू आंदोलन को सभी पार्टियों को समर्थन करना चाहिए। मैं उन सभी महिला पत्रकारों को सलाम करती हूं जिन्होंने अकबर के खिलाफ सच बोलने की हिम्मत दिखाई है। यौन शोषण के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री अकबर ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक बयान में अकबर ने कहा है कि चूंकि मैंने निजी तौर पर कानून की अदालत में न्याय पाने का फैसला किया है, इसलिए मुझे यह उचित लगा कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis