अखिलेश ने भाजपा पर छल करने का लगाया आरोप, बोले-यह चुनाव छलिया बनाम बलिया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2022

बलिया (उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी (सप) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर जनता के साथ ‘छल’ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश का मौजूदा विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। अखिलेश ने बलिया जिले के फेफना में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया के लोग जानते हैं कि न जाने कितनी बार भाजपा के लोगों ने उन्हें ‘छला’ है, इतना ‘छला’ है कि यह चुनाव छलिया बनाम बलिया दिखाई दे रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोगों ने कहा था कि उनकी सरकार आ जाएगी तो किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी, किसान बताएं कि क्या किसी की आमदनी दोगुनी हुई है?क्या किसानों को खाद मिली?,क्या समर्थन मूल्य पर उनकी फसल खरीदी गई? अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा, अब तो भाजपा के सहयोगी भी जान गए हैं कि भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद