अखिलेश का आरोप, पैसे और प्रशासनिक ताकत से चुनाव में हेराफेरी कर रही भाजपा

By अंकित सिंह | Jul 01, 2021

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी जारी है। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। एजेंसी एएनआई के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव को उनके (भाजपा) पक्ष में करने के लिए डीएम और एसपी को खुली छूट दी है। भाजपा पैसे और प्रशासनिक ताकत से चुनाव में हेराफेरी कर रही है। समाजवादी पार्टी आने वाले समय में छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव दरअसल चुनाव नहीं बल्कि लोकतांत्रिक क्रांति होगी। अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा आज की विघटनकारी, रूढ़िवादी और नकारात्मक राजनीतिक सत्ता के विरुद्ध एकजुट हुए शोषित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, अपमानित दलित, वंचित, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं की नई राजनीति जन्म ले रही है। उन्होंने ट्वीट में दावा किया कि, वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं बल्कि लोकतांत्रिक क्रांति होगी। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं और सपा अध्यक्ष बार-बार अपने बयानों में यह दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी 403 में से कम से कम 350 सीटें जीतेगी।

प्रमुख खबरें

Priyansh Arya के रिकॉर्ड 181 रन से Delhi ने Tamil Nadu को 116 रन से रौंदा

Tirupati में प्राचीन मंदिर ढहाने पर भड़के Jagan Mohan Reddy, सरकार ने दी सफाई

ICC का गेंद पर लार लगाने के प्रतिबंध को हटाने से इनकार, शुभमन गिल ने उठाई थी मांग

Delhi Police ने क्रिप्टोकरेंसी कारोबारियों से ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा