अखिलेश का आरोप, नौकरियां नहीं देनी पड़ें, इसलिए देश की संपत्तियों को बेच रही भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि युवाओं को नौकरियां नहीं देनी पड़ें, इसलिए वे देश की संपत्तियों को एक-एक कर बेच रही हैं। अखिलेश ने सपा नीत विपक्षी गठबंधन द्वारा यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा यह चुनाव वाराणसी को क्योटो बनाने की बात करने वालों और बनारसी मतदाताओं के बीच है। उन्होंने कहा भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करती है लेकिन डबल इंजन की सरकार का कामकाज देख कर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि दुनिया में कोई और पार्टी इतना झूठ नहीं बोलती होगी जितना भाजपा के नेता बोलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश बोले- नौकरियां नहीं देनी पड़े इसलिए देश की संपत्तियों को बेच रही भाजपा

अखिलेश ने कहा भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा करके सत्ता में आई थी। सवाल यह है कि क्या किसानों की आमदनी दोगुनी हुई। क्या हमारे युवाओं को नौकरियों के लिए पांच साल तक इंतजार नहीं करना पड़ा। भाजपा के लोग कहते थे कि हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज की यात्रा कराएंगे लेकिन उन्होंने तो हवाई जहाज और हवाई अड्डे ही बेच दिए। इसके अलावा बंदरगाह भी बेच डाले। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार की सभी संपत्तियां और सार्वजनिक उपक्रम बेच दिए जाएंगे तो लोगों को नौकरियां कैसे मिलेगीं। उन्होंने कहा, ‘‘ना रहेगा बांस ना बजेगी बांसुरी।’’ सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मौजूदा विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.