अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश सरकार ने छुपाए कोरोना से मौत के आंकड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर कोविड-19 महामारी में मारे गए लोगों की असल संख्या छुपाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: सियासत और विवाद छोड़कर आम लोगों तक पहुंचाया जाए कोविड-19 टीकाकरण का फायदा : मायावती

अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से ये भंडाफोड़ हुआ है कि 31 मार्च, 2021 तक कोरोना काल के नौ महीनों में उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में मृत्यु का आंकड़ा सरकार द्वारा दिये गये आंकड़ों से 43 गुना अधिक है। उन्होंने ट्वीट में आरोप लगाया, राज्य की भाजपा सरकार मृत्यु के आंकड़े नहीं दरअसल अपना मुंह छिपा रही है। हालांकि यह ज्ञात नहीं हो सका है कि आरटीआई (सूचना के अधिकार) के तहत यह जानकारी किसे और कब दी गई।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में 30 IPS अधिकारियों के तबादले, सात ADG समेत कई जिलों के बदले पुलिस कमिश्नर

CDS Raja Subramani बोले देश के खिलाफ छिपे तरीके से Cognitive Warfare चला रहे विरोधी

उत्तराखंड की SARA टीम ने मेघालय में समझा PES मॉडल और सामुदायिक वन संरक्षण

Christchurch Test: Akash Deep के 4 विकेट के बाद भी Blundell की फिफ्टी से New Zealand मजबूत