UP चुनाव: सपा और सुभासपा साथ-साथ, अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले राजभर- अबकी बार, भाजपा साफ

By अंकित सिंह | Oct 20, 2021

आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के मुलाकात के बाद गठबंधन पर मुहर लगी। गठबंधन के बाद सपा की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ! वहीं, ओम प्रकाश राजभर ने अपने ट्वीट में कहा कि अबकी बार, भाजपा साफ़! समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। हालांकि ओम प्रकाश राजभर ने पहले कहा था कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलदरपुर में 27 अक्टूबर को महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिये गठबंधन संबंधी घोषणा की जायेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजभर ने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था।

 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी मामले में कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा- हमें लगता है कि आप इस मामले में धीरे काम कर रहे हैं


लेकिन उससे पहले ही गठबंधन पर सपा के साथ बात बन गई है। इससे पहले कई दलों को मिला कर यह मोर्चा बनाया गया था जिसका नेतृत्व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कर रही थी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी राजभर के नेतृत्व वाले एसबीएसपी और उसके भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ गठजोड़ करके अगले साल राज्य विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि इस गठबंधन का अब क्या होगा इस पर अभी कुछ कहा नहीं गया है।  

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI Summit में कुप्रबंधन से वैश्विक शर्मिंदगी, Mallikarjun Kharge का Modi सरकार पर तीखा हमला

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर पर ED का बड़ा ऐक्शन, 184 करोड़ का लगा जुर्माना

INDIA Alliance में Rahul Gandhi पर अविश्वास? BJP बोली- अपने ही नेता छोड़ रहे साथ

SIR में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के 7 अधिकारी सस्पेंड