योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2019

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हैं और उन्हें कानून-व्यवस्था का जरा भी डर नहीं रह गया है। अखिलेश ने एक बयान में कहा,  उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) के ‘बयान‘ के बाद भी अपराधी प्रदेश छोड़कर नहीं गए। जो जेल गए वहीं से वे अपना काला धंधा धड़ल्ले से चला रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्यपाल राम नाईक भले ही इन हालात में उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश की राह पर बताएं, लेकिन सच तो यह है कि आज यह राज्य जनता के लिए भय और दहशत का पर्याय बन गया है।

 

अखिलेश ने कहा कि कल (सोमवार को) ही अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में देर शाम समाजवादी लोहिया वाहिनी के गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष टिक्कू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टिक्कू यादव समाजवादी पार्टी के उभरते युवा नेताओं में थे।  उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के यौन शोषण की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। छेड़छाड़ के डर से तमाम छात्राओं ने स्कूल या कोचिंग जाना ही छोड़ दिया। बलात्कार की बढ़ती इन घटनाओं का स्वतः संज्ञान सर्वोच्च न्यायालय ने भी लिया है। 

इसे भी पढ़ें: इतिहास को तोड़ने वाले चाहे जितने बड़े पद पर आ जाएं इतिहास नहीं बना पाएंगे: गहलोत

कानून के बावजूद शासन प्रशासन अपराधियों में उसका भय नहीं पैदा कर सका है। स्थिति दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के बड़बोलेपन का उनके अधीनस्थ अफसरों पर कोई असर होता तो दिखाई नहीं देता है। ऐसा लगता है कि जैसे पूरा प्रशासन तंत्र पंगु हो गया है।

 

प्रमुख खबरें

बड़ा रोचक है महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का चुनावी मुकाबला, चुनावी मैदान में उतरे ये दिग्गज नेता

पाकिस्तान में राहुल गांधी की खूब है लोकप्रियता, हम उन्हें वहां नहीं हरा सकते, कांग्रेस नेता पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

Vishwakhabram | TRUMP VS BIDEN | कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? नास्त्रेदमस ने कर दी भविष्यवाणी, 13 Key से समझाया गणित

उद्धव नकली शिवसेना चला रहे, असली पार्टी एकनाथ शिंदे के पास : Amit Shah