चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा ऐलान, यूपी में बनी सपा की सरकार तो 300 यूनिट फ्री मिलेगी बिजली

By अंकित सिंह | Jan 01, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर से जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अपने ऐलान में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त में बिजली मिलेगी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने एक और बड़ा ऐलान किया है। किसानों को अपने पाले में करने के लिए अखिलेश ने कहा है कि सपा सरकार बनने पर पूरी सिंचाई मुफ्त में होगी। आपको बता दें कि फ्री बिजली की पॉलिटिक्स दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खूब करते हैं। लेकिन इस बार अखिलेश यादव ने उनके फार्मूले को उत्तर प्रदेश में जनता को लुभाने के लिए लपक लिया है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुकाबला नहीं कर पाने की वजह से भाजपा अब उनके कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने लगी है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के लोगों पर मुकदमा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को परेशान एवं अपमानित करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा जा रहा है

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल