अमित शाह और ओपी राजभर की मुलाकात पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो आज भी हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 22, 2022

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और अमित शाह की मुलाकात की वायरल तस्वीर को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा बीजेपी के लोग उनकी पुरानी तस्वीर को वायरल कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

ओमप्रकाश राजभर अमित शाह के मुलाकात को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने खुलकर बात की। मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा यह बीजेपी वालों की न्यूज़ हो सकती है। ओमप्रकाश राजभर आज के समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। बीजेपी के लोग फोटो वायरल कर अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम की समीक्षा पर बहस न इसलिए कश्मीर फाइल्स रिलीज की गई है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि नीति आयोग के आंकड़े पर सरकार को सोचना होगा कि प्रदेश कैसे आगे बढ़ सके।

आपको बताते चलें कि बीते दिनों ओमप्रकाश राजभर की तस्वीर गृह मंत्री अमित शाह के साथ वायरल होने के बाद की चर्चा शुरू हो गई थी राजभर केंद्र और राज्य सरकार के साथ शामिल हो सकते हैं। ऐसे में सपा के साथ चुनाव लड़ने के बाद चुनाव परिणाम आने के बाद सपा के लिए भी राजभर का यह स्टैंड विचलित करने वाला कदम माना जा रहा था। वहीं अखिलेश यादव के बयान के बाद सभी कयास पर ताले तग गए हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala में LDF की वापसी तय, कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं: CM Pinarayi Vijayan का बड़ा दावा

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित