UP Election 2022 । योगी के तमंचावादी आरोप पर अखिलेश का पलटवार, कहा- बाबा सरकार में है महामाफ़िया राज

By अंकित सिंह | Feb 01, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अखिलेश यादव पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला करते हैं। इन सब के बीच आज अखिलेश यादव ने भी योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है। अपने ट्वीट के जरिए योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने लिखा कि बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज’ है। लखीमपुर के किसानों की हत्या,हाथरस की बेटी के साथ हुई अमानवीयता,गोरखपुर हत्याकांड, इनामी अपराधी का खेलना सरेआम, फ़रार पुलिस कप्तान व अन्य जघन्य कांड जनता भूल नहीं सकती…झूठ बोलने की भी एक हद होती है! भाजपा में जो जितना बड़ा उतना बड़ा उसका झूठ। आपको बता दें कि अखिलेश पर भाजपा लगातार कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर है। योगी आदित्यनाथ लगातार समाजवादी पार्टी को तमंचावादी कह रहे हैं। आज ही योगी आदित्यनाथ में समाजवादी पार्टी की नई परिभाषा देते हुए कहा कि लाल टोपी का मतलब दंगा,लालटोपी का मतलब हिस्ट्रीशीटर, लाल टोपी का मतलब किसानों के ट्यूबवेल से पंप चोरी करना है। इससे पहले अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी रह गई है। भाजपा के नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अपराधियों, माफिया और गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हैं। 

 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार