चुनाव से पहले अखिलेश यादव को आई आजम खान की याद, जेल में बंद नेता के लिए निकालेंगे साइकिल यात्रा

By अनुराग गुप्ता | Mar 08, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को चुनाव से कुछ वक्त पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की याद आई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और लगभग सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। इसी बीच अखिलेश यादव को एक साल से जेल में बंद आजम खान की याद आई है। 

350 किमी लंबी साइकिल यात्रा

रामपुर से 12 मार्च को शुरू होने वाली साइकिल यात्रा 21 मार्च को लखनऊ में पहुंचने के साथ ही समाप्त हो जाएगी। इस यात्रा के पहले चरण में स्वयं अखिलेश यादव शामिल होंगे और 11 किमी की साइकिल यात्रा करेंगे। बता दें कि योगी सरकार ने आजम खान के खिलाफ एक के बाद एक 86 मुकदमें दर्ज किए हैं और अभी तक सपा को बड़े स्तर पर आजम खान की याद नहीं आई थी। हालांकि छोटे स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूर आजम खान की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया था। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना, कहा- अहंकार ने दिल्‍ली के शासकों को अंधा और बहरा बना दिया 

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने आजम खान की रिहाई की मांग उठाई थी। लेकिन अब बड़े स्तर पर आजम खान की रिहाई को लेकर समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा शुरू होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Finance Ministry की सख्त निगरानी, UPI मर्चेंट चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने के निर्देश

हिंदी सेवा का अमित दृष्टांत

ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

Bihar के ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए OTS योजना मंजूर, मूलधन चुकाने पर ब्याज होगा माफ