ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ने वाला संसद में बिल पास कराया तो गुस्से में आए भारत ने अमेरिका को तगड़ा जवाब देते हुए ऐसा अल्टीमेटम दिया कि जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। यही नहीं बल्कि भारत का तगड़ा जवाब आते ही चीन भी अमेरिका पर टूट पड़ा और तगड़ी चेतावनी देते हुए ट्रंप की हवा निकाल कर रख दी। दरअसल पिछले कुछ समय से ट्रंप बार-बार टेररिफ वाली धमकी देकर भारत समेत कई देशों को दादागिरी दिखाने में लगे हुए हैं। लेकिन इस बार भारत की सहनशीलता ऐसा जवाब दे गई कि उसकी उम्मीद शायद ट्रंप को भी नहीं होगी। भारत ने अमेरिका और ट्रंप के लिए नई लक्ष्मण रेखा खींच दी है।

इसे भी पढ़ें: Xi Jinping Health Update | अस्पताल में भर्ती जिनपिंग! की हेल्थ पर क्या बड़ा अपडेट आया?


भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए अलग-अलग देशों से तेल और गैस खरीदना जारी रखेगा और बाजार में बदलाव के हिसाब से फैसले लेगा। भारत ने अमेरिका को यह भी बताया कि इन प्रतिबंधों का असर सिर्फ भारत अमेरिका संबंधों पर नहीं बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है और हम अपने व्यापार और आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। यानी कि भारत ने ट्रंप को बता दिया कि भले ही अमेरिका की संसद में रूस से तेल खरीदने वाले टॉप फाइव देशों पर 100% टेरिफ वाला बिल पास हो गया हो लेकिन इसका भारत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। भारत अपने ऊर्जा हितों को ध्यान में रखते हुए रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। साथ ही बता दिया कि धमकीबाजी अब चलने वाली नहीं है। भारत भी तगड़ा जवाब देना जानता है। भारत ही नहीं बल्कि चीन ने भी ट्रंप को हिलाकर रख दिया है। दरअसल चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बीजिंग का किसी भी देश के साथ आर्थिक और व्यापारिक सहयोग किसी तीसरे को टारगेट नहीं करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जिया कु ने कहा कि चीन का किसी भी देश के साथ ट्रेड रिलेशन तीसरे पक्ष के दबाव के बिना होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला