Akhilesh Yadav ने निर्वाचन आयोग से मृत अधिकारियों के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को निर्वाचन आयोग से अपील की कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान ‘‘मानसिक और शारीरिक रूप से आहत’’ होकर अपनी जान गंवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से मृतकों के आश्रितों की सहायता की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हम भी प्रत्येक मृतक के आश्रित को दो लाख रुपये की सहायता राशि देने का संकल्प लेते हैं।’’ यादव ने फतेहपुर की एक खबर का वीडियो भी साझा किया जिसमें दिखाया गया कि एक लेखपाल ने कथित रूप से काम का अत्यधिक दबाव होने के कारण अपनी शादी से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, बिंदकी तहसील के खजुआ ब्लॉक में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार का शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में लटका मिला। सुधीर को हाल ही में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर जिम्मेदारियां दी गई थीं। सुधीर की मंगेतर काजल ने कहा कि उन पर काम का बहुत अधिक दबाव था, जिससे वह काफी परेशान रहते थे।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत