किसान आंदोलन के समर्थन में 14 दिसंबर को धरना देगी सपा, अखिलेश ने दिये निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को किसान आंदोलन के समर्थन में सपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण धरना देने का निर्देश दिया है। इससे पहले उन्‍होंने कहा भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। भाजपा सरकार पोषण करनेवालों का शोषण करना बंद करे। यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि ‘‘सड़कों पर ठिठुरते आंदोलनकारियों की जायज़ माँगों को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। इस पर जो वैश्विक प्रतिक्रिया आ रही है,उससे दुनियाभर में भारत की लोकतांत्रिक छवि को गहरी ठेस पहुँची है। भाजपा सरकार पोषण करनेवालों का शोषण करना बंद करे।’’ समाजवादी पार्टी किसानों के आंदोलन का समर्थन् कर रही है। किसानो के इस आंदोलन के समर्थन में अखिलेश और पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर भी उतरे थे और धरना प्रदर्शन किया। इस मामले में अखिलेश और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौतम पल्ली पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ था। सपा मुख्‍यालय से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा किसमाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और उनके समर्थन में 7 दिसम्बर से लगातार किसान यात्राएं निकाली जा रही है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी