केशव प्रसाद मौर्य का तंज, हार का चौका लगा चुके हैं अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2022

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)। सुल्तानपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ‘वह तो हार का चौका लगा चुके हैं।’ उप मुख्यमंत्री मौर्य ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अवैध कब्जा करने वाले माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलाएगे लेकिन अगर किसी गरीब ने अतिक्रमण किया है तो उनके लिए वैकल्पिक प्रबंध करने के बाद उसे खाली कराएंगे। 

इसे भी पढ़ें: आजमगढ़ से उपचुनाव नहीं लड़ेंगी डिंपल यादव ! पूर्व सांसद के बेटे को उम्मीदवार बना सकती है सपा

वहीं सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2014, 2017, 2019 और 2022 में चुनाव हारे, हार का चौका लगा चुके हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस के कार्यकाल में 100 में से महज 15 रुपए लाभार्थी के पास पहुंचते थे और हमारी सरकार में शत-प्रतिशत पैसा लाभार्थियों के पास जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में योजनाओं का ज्यादातर पैसा दलालों की तिजोरी में पहुंचता था।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर