महिला के साथ बदसलूकी मामले में योगी सरकार पर बरसे अखिलेश, बोले- 2022 में भाजपा को उखाड़ फेकेगी जनता

By अनुराग गुप्ता | Jul 09, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेकेंगी। उन्होंने कहा कि महिला नामांकन दाखिल नहीं कर पाई। यूपी की एक बहन को अपमानित होना पड़ा। संबंधित अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार से जा रही बस ने दो सब्जी विक्रेताओं को कुचला, मौके पर हुई मौत 

उन्होंने कहा कि चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा का नकाब उतर गया है। समाजवादी पार्टी महिला के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री जी के इशारे पर हुआ है और वो खुद गुंडों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बहुत जल्द ही इनको सबस सिखाएगी। इसी बीच अखिलेश यादव ने पप्पू यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि हां, हमसे न हो पाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार