आगरा पहुंचे अखिलेश, रामजीलाल सुमन से की मुलाकात, बोले- मुझे गोली मारने की मिल रही धमकी

By अंकित सिंह | Apr 19, 2025

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा पहुंचकर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात की। अखिलेश यादव आगरा ऐसे समया में पहुंचे थे जब रामजीलाल सुमन के एक बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और उसके तहत हमें जो अधिकार मिले हैं, उन पर चलकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि तलवार लहराने वालों और गाली-गलौज करने वालों पर कार्रवाई होगी। हम भाजपा के विपरीत कानून के अनुयायी हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अपनी बनाई ED से खुद परेशान, अखिलेश यादव की मांग, अब इसे खत्म कर देना चाहिए

अखिलेश ने कहा कि मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा क्योंकि अब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संविधान है, संविधान ही सर्वोपरि रहेगा, पहले भी था और आगे भी रहेगा। रामजीलाल सुमन ने हाल ही में करणी सेना के विरोध और धमकियों के मद्देनजर अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सुमन ने अपने बेटे और पूर्व विधायक रणवीर सुमन के साथ एक याचिका दायर की है जिसमें 26 मार्च को आगरा में उनके आवास पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है। यह हमला राणा सांगा पर उनकी टिप्पणी के बाद हुआ था। उन्होंने कथित तौर पर राजपूत राजा राणा सांगा को गद्दार कहा था।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?