बहुजन समाज हक व अधिकार के लिए सपा के साथ एकजुट हो रहा : Akhilesh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2023

समाजवादी पार्टी (सपा)के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र, बाबा साहब के संविधान को बचाने और अपने हक, सम्मान, अधिकार के लिए समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज एकजुट हो रहा है। सपा मुख्‍यालय से मंगलवार को जारी एक बयान में यादव ने सत्‍तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा, भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और आरक्षण को छीन रही है, बहुजन समाज को अपमानित कर रही है।

सफाई व्यवस्था न होने से शहरी क्षेत्रों में डेंगू, टाइफाइड समेत तमाम बीमारियों से आम जनता परेशान रही है। इन तमाम दिक्कतों के लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर नगरों की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि निकाय चुनाव में जनता भाजपा से इन सबका हिसाब लेगी। इससे पहले सोमवार को रायबरेली में सोमवार को कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक समारोह में बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा था, हम बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। हम बहुजन समाज में सेंध लगाने नहीं, बहुजन समाज को बांधने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त