अखिलेश बोले- खराब मौसम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन संवेदनशील नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2022

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त होने पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शीतलहर ने गरीबों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और रेल-बस स्टेशन पर तमाम लोग बिना किसी आश्रय के ठंड में रातभर ठिठुरते रहते हैं, लेकिन प्रशासन इनके प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि शीत के प्रकोप से कंपकंपाते हजारों लोग प्रदेश में गुजर-बसर के लिए संघर्ष के साथ रातें बिता रहे हैं। उन्होंने अभी तक प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नज़र नहीं आ रही है।

अखिलेश ने कहा कि गरीबों को समय से कंबल बांटने का काम भी नहीं शुरू हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं, तब कंबल खरीद का आदेश जारी हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि राजधानी लखनऊ में नगर निगम और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने चंद रैनबसेरा खोल दिए हैं, लेकिन इनमें गिनेचुने लोग ही आश्रय पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में तीमारदार खुले में पेड़ों के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। अखिलेश ने कहा कि कई रैन बसेरों में तो ठंड से बचाव के लिए रजाई-गद्दे भी नहीं मिल पा रहे हैं, इसलिए लोग खुद के कंबल ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि शून्य दृश्यता के कारण सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। लेकिन जो दुर्घटनाएं हो रही हैं उसके लिए भाजपा सरकार और प्रशासन की लापरवाही भी बहुत हद तक जिम्मेदार है।

प्रमुख खबरें

पर्यटक अमेरिका में कितने समय तक रह सकते हैं? दूतावास ने वीजा एक्सायरी डेट पर क्या नया अपडेट दिया?

बेहतर प्रदर्शन से विधानसभा चुनावों में खुलेगी राह!

कनाडा से मुंह मोड़ रहे छात्र,यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन में आई 80% तक की गिरावट

Agastya Nanda के डेब्यू फिल्म इक्कीस पर लगा ग्रहण? Amitabh Bachchan ने बताई फिल्म पोस्टपोन होने की चौंकाने वाली वजह