Gorakhnath Mandir Attack: अखिलेश बोले- मुर्तजा की मानसिक हालत का रखें ध्यान, केशव मौर्य का पलटवार

By अंकित सिंह | Apr 07, 2022

गोरखनाथ मंदिर के बाहर सुरक्षा कर्मियों पर हमले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। दरअसल, इस हमले का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर अखिलेश यादव ने बयान दिया है। अखिलेश यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने अहमद मुर्तजा अब्बासी के मानसिक हालात को ध्यान रखने का आह्वान किया और बीजेपी सरकार की आलोचना की। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता पर पलटवार किया है। दरअसल, अखिलेश ने कहा कि अभी जो जानकारी आ रही है और उसके पिता ने जो कहा है उसके हिसाब से मुर्तजा को दिमागी समस्याएं थी। उसके साथ बाइपोलर समस्याएं थी। मुझे लगता है कि इस पहलू को भी देखना पड़ेगा। भाजपा तो वह पार्टी है जो बात को ना जाने कितना खींच देती है। दरअसल, अखिलेश यादव का यह बयान कन्नौज में आया जहां वह विधान परिषद चुनाव के सिलसिले में पहुंचे थे। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। केशव मौर्य ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर पर जो हमला हुआ, वह गंभीर घटना है। जांच में जुटी पुलिस का मनोबल तोड़ने और ऐसे अपराध करने वालों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास अखिलेश यादव द्वारा किया गया। उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। मैं उनके बयान की भर्त्सना करता हूं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को हमेशा से आतंकवादियों से जोड़ा गया है। उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस ले लिए थे। मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के उनके प्रयासों की निंदा करता हूं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार