अखिलेश ने कांग्रेस को दिखाए तेवर, कहा- सीटों का बंटवारा होने के बाद ही राहुल की 'न्याय यात्रा' में शामिल होगी सपा

By अंकित सिंह | Feb 19, 2024

उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की भागीदारी पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस सब के बीत अखिलेश यादव ने कांग्रेस को तेवर दिखाए हैं। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि सीटों का बंटवारा होने के बाद ही समाजवादी पार्टी कांग्रेस की यात्रा में शामिल होगी। अपने बयान में उन्होंने कहा कि अभी बातचीत चल रही है, उनके पास से सूचियां आ गई हैं, हमने भी उन्हें सूची दे दी है। जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया

इस महीने की शुरुआत में, अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि वह अमेठी या रायबरेली में यात्रा में शामिल होंगे। सपा ने हाल ही में आगामी संसदीय चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटों की पेशकश की थी। यह पूछे जाने पर कि क्या समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह कल यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले, अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी यात्रा में शामिल हुईं।

प्रमुख खबरें

Kapil Dev ने अधिकारियों से की अपील, DP World India Championship देखने आ रहे दर्शकों की मदद करें

India vs West Indies निर्णायक टी20 में भारत की नजरें बल्लेबाजी पर, Bhuvneshwar Kumar की वापसी

Harmanpreet Kaur का अनुभव युवाओं के लिए अहम, कप्तान Smriti Mandhana ने बताया

Saraswati Puja 2026: 17 अक्टूबर को है सरस्वती पूजा, किताबों से लेकर संगीत के सामान तक की होगी पूजा