शिवाजी का जब तिलक होना था तो...राणा सांगा पर विवादित बयान का समर्थन करते हुए क्या बोल गए अखिलेश

By अभिनय आकाश | Mar 24, 2025

समाजवादी पार्टी के सांसद राम जीलाल सुमन ने अपने दावे को दोहराया कि राणा सांगा ने मुगल बादशाह बाबर को इब्राहिम लोधी से लड़ने के लिए भारत आमंत्रित किया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बयान का समर्थन करते हुए भाजपा नेताओं से इतिहास का अध्ययन करने का आग्रह किया। भाजपा ने इस टिप्पणी को हिंदुओं और राजपूतों का अपमान बताते हुए माफी की मांग की। सांसद ने दावा किया कि भारतीय मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते, जिससे राजनीतिक बहस छिड़ गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से समाजवादी पार्टी का निवेदन है कि इतिहास के पन्ने ना पलटे, क्योंकि अगर ऐसा होगा तो लोग यह भी याद करेंगे कि छत्रपति शिवाजी का जब तिलक होना था तो किसी ने हाथ से उनका तिलक नहीं किया था। सुनने में आ रहा है कि बायें पैर के अंगूठे से उनका तिलक किया गया था तो क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बात की आज निंदा करेगी?

इसे भी पढ़ें: IUML की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

करणी सेना के सदस्यों ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और राजपूत योद्धा राणा सांगा पर टिप्पणी के लिये सपा सांसद रामजी लाल सुमन के मुंह पर कालिख पोतने और उन्हें जूते मारने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। करणी सेना के सदस्यों ने सपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुतला जलाया। हालांकि, अरजरिया ने बैनर एवं पोस्टर को नुकसान पहुंचाये जाने के सपा के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि इस संक्षिप्त प्रदर्शन के सिलसिले में कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।  

प्रमुख खबरें

हरियाणा के कर्मचारियों की विदेश यात्रा पर लगी पूर्ण रोक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने की रद्द

नेपाल बाढ़ में फंसे असम के 8 लोग सुरक्षित निकाले गए, सीएम हिमंत ने दी जानकारी

दीमापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार