अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, कृषि कानूनों को बताया किसानों के लिए डेथ वारंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए डेथ वारंट करार दिया है। अखिलेश ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि भाजपा सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। इस सरकार की नीतियों के खिलाफ चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन में सपा भी संघर्षरत है। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के नेता और कार्यकर्ता ‘किसान घेरा कार्यक्रम’ के तहत चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं तो उन पर गम्भीर धाराओं में फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात