...तो सेक्युलर मोर्चे को सपा-बसपा गठबंधन में शामिल करें अखिलेश: शिवपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2018

लखनऊ। सपा में हाशिये पर होने के कारण पिछले दिनों समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अगर ‘साम्प्रदायिक भाजपा‘ के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं तो उन्हें बसपा के साथ प्रस्तावित गठबंधन में उनके मोर्चे को भी शामिल कराना चाहिये।

यादव ने यहां कहा ‘‘अगर वह (अखिलेश) साम्प्रदायिक पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं तो उन्हें सपा और बसपा के गठबंधन में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को भी शामिल कराना चाहिये। ऐसा न होने पर हमारा मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी को छोड़कर बाकी सभी 79 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने को तैयार है।‘‘ 

 

उन्होंने कहा ‘‘अगर हमें गठबंधन में शामिल नहीं किया जाता है तो भी हमारे पास उन सीटों को हासिल करने का मौका रहेगा जो सपा और बसपा द्वारा छोड़ी जाएंगी। सभी समाजवादी हमारे पक्ष में हैं। हम 20 से 30 सीटें जीतेंगे।‘‘ 

 

सपा संस्थापक और अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के साथ रिश्तों के बारे में यादव ने कहा ‘‘मेरे साथ उनका आशीर्वाद है। मैंने उन्हें मोर्चे के अध्यक्ष पद और मैनपुरी सीट से टिकट की पेशकश की है। मैं मोर्चे का संयोजक हूं। अगर नेताजी (मुलायम) अध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं करते हैं, तो हम बाद में विचार करेंगे।‘‘ भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में यादव ने कहा कि वह फिलहाल मोर्चे को मजबूत करने में लगे हैं।

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान