Kolkata से मोदी सरकार के खिलाफ स्क्रिप्ट तैयार करेंगे अखिलेश, कहा- भाजपा लगातार संविधान, लोकतंत्र पर कर रही हमला

By अंकित सिंह | Mar 17, 2023

राष्ट्रीय स्तर पर एक गैर-कांग्रेसी विपक्षी मोर्चे की दिशा में तैयारी होती दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकता में होने जा रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव दो दिनों के दौरे पर कोलकाता पहुंचे हैं। कोलकाता पहुंचने से साथ ही अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह तैयारी है कि 2024 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ज्यादा सीटें कैसे जीते क्योंकि जिस तरह के हालात हैं, भाजपा लगातार संविधान, लोकतंत्र पर हमला कर रही है और विपक्ष की आवाज ना उठे उसको दबाने का काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Navratri: योगी सरकार के धार्मिक आयोजन के फैसले पर अखिलेश का तंज, बोले- 1 लाख नहीं 10 करोड़ दें...

सूत्रों ने कहा कि यादव 17 मार्च को शाम पांच बजे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात करने वाले हैं। एक नेता ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट है, लेकिन वे देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। वह दोपहर में मौलाली युवा केंद्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बनर्जी और यादव के बीच बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। सपा प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री दोनों ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के विचार से अपनी दूरी बनाए रखी है। 

प्रमुख खबरें

संगरूर में Gulzar Singh सुसाइड केस पर Congress का प्रदर्शन, मंत्री Harpal Cheema के इस्तीफे की मांग

UPI शुल्क पर कांग्रेस के दावों को BJP ने बताया फर्जी, कहा ग्राहकों पर नहीं लगेगा MDR चार्ज

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप