झूठ और नफरत की नींव पर खड़ी भाजपा को उखाड़ फेकेंगे: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

जौनपुर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन भाजपा की नींव हिलाकर रख देगा। अखिलेश ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा,  भाजपा झूठ की नींव पर खड़ी है । हमारा गठबंधन उसकी नींव को हिला कर रख देगा । उन्होंने कहा, प्रदेश में गठबंधन की आंधी का अंदाजा भाजपा को शायद नहीं है। इस बार चाय वाले से चौकीदार बनने वाले के साथ सूबे के ठोंकदार की कुर्सी जनता छीन लेगी इसलिए भाजपा के नेता घबराए हुए हैं। 

अखिलेश ने कहा कि हमारा गठबंधन मामूली नहीं है। झूठ और नफरत की नींव पर खड़ी भाजपा को यह उखाड़ फेंकने का काम करेगा। 

उन्होंने कहा कि देश में आज परिवर्तन की हवा चल रही है। अखिलेश ने कहा कि वाराणसी में एक फौजी से डर जाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आतंकवाद अथवा नक्सलियों से क्या लड़ पाएंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा 2014 में जनता से किए वादों को भूल गयी है। इस सरकार से आदमी ही नहीं जानवर भी दुखी हैं।

प्रमुख खबरें

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को SC से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार