एक प्रसाद पर सियासी बवाल! Akhilesh Yadav को भंडारा खिलाने पर कर्मचारी का हुआ Demotion?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2026

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले महीने आंबेडकर जयंती पर हुए एक भंडारे में उन्हें प्रसाद देने वाले एक कर्मचारी को पदावनत कर सफाई कर्मी बनाये जाने को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर की गयी कार्रवाई करार देते हुए इस कदम की निंदा की। यहां सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता के दौरान आई अंजलि मैसी नाम की महिला ने दावा किया कि उसके पिता उमेश कुमार छावनी बोर्ड में सुपरवाइजर थे और उन्होंने पिछले महीने 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर एक भंडारे के दौरान सपा प्रमुख को प्रसाद दिया था।

अंजलि मैसी ने कहा कि वह इस संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की गलत हरकतों को उजागर करने आई हैं। छावनी बोर्ड के कर्मचारी उमेश कुमार ने 14 अप्रैल को ‘भंडारे’ का आयोजन किया था और वरिष्ठ अधिकारियों को निमंत्रण भेजे।

अधिकारियों का कहना है कि ऐसा करके कुमार ने सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह कार्रवाई इसलिए नहीं की गई कि उमेश ने अखिलेश यादव को प्रसाद दिया था बल्कि इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने बोर्ड को बिना जानकारी दिए सीधे वरिष्ठ अधिकारियों को निमंत्रण पत्र भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया था।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा