UP में वोटिंग के बीच अखिलेश यादव का आरोप, बीजेपी वोट से नहीं, खोट से जीतना चाहती है उपचुनाव

By अंकित सिंह | Nov 20, 2024

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं के एक वर्ग को अपने अधिकारों का प्रयोग करने से हतोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से मतदान शुरू हुआ है, शिकायतें आ रही हैं। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के संबंध में...हमने कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग की संवेदनाएं कुंठित हो गई हैं। इतनी शिकायतों के बावजूद यह न तो देख सकता है और न ही सुन सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: UP Governor Anandiben Patel ने कुंभकर्ण को Technocrat करार दिया

उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ़ फैल गई है। चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ़ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट ज़रूर डालें। अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अगर फिर से कोई रोके तो आप वहाँ उपस्थिति चुनाव आयोग के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद। प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे। उनके वीडियो साक्ष्य उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई का आधार बनेंगे। बेख़ौफ़ जाएं और अपना वोट ज़रूर डालकर आएं!

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती